मुख्य समाचार

आयुष्मान कार्ड बनाने गांव गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला,

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

आयुष्मान कार्ड बनाने गांव गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

रायगढ़, 13 जून 2024/ आयुष्मान कार्ड बनाने का काम रायगढ़ जिले में युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है उन्हें चिन्हित कर उनके कार्ड तैयार किए जा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने स्वास्थ्य और पंचायत विभाग का अमला गांव-गांव में दस्तक दे रहा है। यहां शिविर लगाकर जिन लोगों के कार्ड नही बने हैं उसे बनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से रूट चार्ट तैयार कर शिविर लगाए जा रहे हैं।

               कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पिछले दिनों निर्देश देते हुए कहा था कि मुहिम चलाकर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरा किया जाए। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव लगातार विभागीय समीक्षा कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

धरमजयगढ़ और लैलूंगा के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से फोकस करते हुए जिले के सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के अमले अमले द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।।pro r

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!