जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
विधायक राजन मंडलोई ने किया नए घाट निर्माण स्थल का निरीक्षण, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
जय जोहार इंडिया TV न्यूज बड़वानी। शहर के समीप राजघाट के पास बनाए जा रहे जागीरदार पूरा में नए घाट निर्माण स्थल का शनिवार दोपहर विधायक राजन मंडलोई ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में अपनी और से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह घाट 138 मीटर के लेवल से ऊपर बनाया जाएगा, जिससे वर्ष भर श्रद्धालुओं को नर्मदा तट पर आवाजाही में सुविधा मिलेगी। इस दौरान जागीरदार पूरा घाट निर्माण जन सहयोग समिति के अध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सोलंकी, मनीष पुरोहित, करनसिंह दरबार आदि उपस्थित थे।