शहीद वीर नारायण स्कूल में प्रतिभा का प्रदर्शन: विधायक राठिया ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
छाल (रायगढ़) : 28 जनवरी, 2026 शहीद वीर नारायण स्कूल, छाल में आज वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक छटा बिखरी रही और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतराम खूंटे (जनपद सदस्य), श्रीमती मालती नीलांबर सिंह राठिया (सरपंच), अशोक पांडे (उपसरपंच), अनिल भगत (पंच), राजेश अहिरवार (विद्यालय अध्यक्ष), शौकीलाल नेताम (उपाध्यक्ष), श्यामदास महंत (विद्यालय के संरक्षक), सुश्री प्रतिमा बेहरा (प्रधानाचार्य) एवं शिक्षक गण, अगरमोती राठिया, सरस्वती राठिया, सरस्वती निषाद, आस्था महंत, ममता महंत, संजू राठिया, दीपा यादव, सुभद्रा निषाद, अंजलीना किंडो, सुशीला राठिया, के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के दौरान छात्रों ने लोक नृत्य, नाटक और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को याद किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रगति की सराहना की और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सरपंच श्रीमती मालती राठिया ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि संतराम खूंटे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश अहिरवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।