
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
बड़वानी में पहली बार भावनाओं का ऐसा संगम, दर्शक हुए भावुक
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
जय जोहार इंडिया TV न्यूज बड़वानी। नगर में चल रहे गणेशोत्सव के अवसर पर युवा व्यापारी संघ और एमजी रोड ओटला ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और भावनाओं से सराबोर कर दिया। जहां एक ओर भक्ति संध्या में भजन और कीर्तन की मधुर स्वर लहरियाँ गूंजीं, वहीं छठवें दिन मंचित द्रौपदी चीर हरण और जगन्नाथ रथ यात्रा पर आधारित झांकी ने हर किसी का दिल छू लिया।





