मुख्य समाचार
रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भू-आबंटन दस्तावेज सौंपा, पत्रकारों में हर्ष
छत्तीसगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भू-आबंटन दस्तावेज सौंपा, पत्रकारों में हर्ष
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में निर्णायक कदम उठ गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल और संवेदनशीलता के चलते प्रेस क्लब रायगढ़ को भूखंड आबंटन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। आबंटित भूखंड की विधिवत रजिस्ट्री भी पूरी हो चुकी है और उसका दस्तावेज मंत्री श्री चौधरी ने स्वयं प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री चौधरी को कृतज्ञता पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।
⸻
पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन की मांग रायगढ़ के पत्रकार लंबे अर्से से करते आ रहे थे। नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद अध्यक्ष हेमंत थवाईत के नेतृत्व में प्रस्ताव पारित कर शासन से भूमि आबंटन की मांग की गई। सचिव नवीन शर्मा और कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक ने दस्तावेज़ी प्रक्रिया में लगातार समय और मेहनत लगाई, जिसके कारण विभागीय अड़चनें शीघ्र दूर हो गईं।
⸻
अध्यक्ष–सचिव की विशेष पहल
प्रेस क्लब भवन के लिए आवश्यक निर्धारित राशि जमा कराने किसी तरह का चंदा नहीं लिया गया। बल्कि अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने अपनी ओर से तीन-तीन लाख रुपए क्लब को दिए। इस पहल ने न केवल भूखंड का पट्टा जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कराई, बल्कि प्रेस क्लब के भीतर एक सकारात्मक उदाहरण भी स्थापित किया।




