मुख्य समाचार

जामनगर गुजरात से प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता सुश्री काजल हिन्दुस्थानी सम्बोधित कर लव जिहाद के विरुद्ध हुंकार भरेगी

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

जामनगर गुजरात से प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता सुश्री काजल हिन्दुस्थानी सम्बोधित कर लव जिहाद के विरुद्ध हुंकार भरेगी

संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595

 

जागृत हिन्दू मंच, बड़वानी

 

विशाल महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता सम्मेलन का आयोजन 18 सितम्बर को,

जामनगर गुजरात से प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता सुश्री काजल हिन्दुस्थानी सम्बोधित कर लव जिहाद के विरुद्ध हुंकार भरेगी

बड़वानी :- जागृत हिन्दू मंच, बड़वानी के तत्वावधान में विशाल महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता सम्मेलन का आयोजन आगामी दिनांक 18 सितंबर 2025, गुरुवार, दोपहर 2:00 बजे से नगर स्थित साखी रिजॉर्ट, राजघाट रोड, बड़वानी में किया जाएगा।
  इस सम्मेलन में जामनगर (गुजरात) से प्रखर राष्ट्रवादी राष्ट्रीय वक्ता सुश्री काजल हिंदुस्थानी एवं संत सुश्री भारती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम में “लव जिहाद कानून एवं मतांतरण के संबंध में लव जिहाद का बढ़ता खतरा, चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेगी, साथ ही महिला उत्पीड़न, यौन शोषण आदि गंभीर विषयों पर भी व्यापक स्तर पर प्रकाश डाला जाएगा, जिससे महिलाओं एवं पालकों में जागरूकता बढ़ सके। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
जागृत हिन्दू मंच ने बड़वानी नगर सहित एवं आसपास के क्षेत्र की हजारों संख्या में लड़कियों, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस कार्यक्रम में पधारकर अपनी सहभागिता प्रदान करें और सम्मेलन को सफल बनाएं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!