मुख्य समाचार
कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन के लिए कूच करेंगे जिले के कर्मचारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन के लिए कूच करेंगे जिले के कर्मचारी
**प्रेस विज्ञप्ति**
**दिनांक: 17 सितंबर, 2025**
**स्थान: रायगढ़**
*”मोदी जी को जन्मदिन की बधाई, एनएचएम कर्मचारियों की पुकार: 31वें दिन भी जारी आंदोलन, नियमितीकरण का तोहफा दे सरकार”**
कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन के लिए कूच करेंगे जिले के कर्मचारी
जिले के 500 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही, अपने 31 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के माध्यम से राज्य सरकार को “मोदी की गारंटी” का हवाला देते हुए लंबित वादों को पूरा करने की मांग दोहराई।
एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर राज्य सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बार-बार 5 या 7 मांगों को पूरा करने की बात कहती है, लेकिन आज तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। विशेष रूप से ग्रेड पे निर्धारण और नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई समयसीमा या आदेश जारी नहीं किया गया है।




