मुख्य समाचार
वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण ने अपने गांव से लगे मुख्य मार्ग की गढ्ढा उबड़ खबड़ की श्रम दान से किया संपन्न
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
खराब रास्ता से परेशान ग्रामीणों ने खुद लिया सुधार का जिम्मा
वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण ने अपने गांव से लगे मुख्य मार्ग की गढ्ढा उबड़ खबड़ की श्रम दान से किया संपन्न
छाल से घरघोड़ा मार्ग में इन्होंने अपने गांव के पास मार्ग का किया सुधार
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धर्मजयगढ़ :- रायगढ़ जिला के छाल क्षेत्र में आए दिन मुख्यमार्ग में हो रहे वाहनों की दुर्घटनाओं को देखते हुए देउरमार के ग्रामीणों ने छाल से घरघोड़ा मुख्य मार्ग में ग्राम देउरमार के पास ग्रामीणों ने खुद मार्ग सुधार का जिम्मा लेते हुए मार्ग में हुए बड़े बड़े गड्ढों को पत्थर और रोड से उखड़े हुए गिट्टी को गड्ढों में भरकर समतल किया गया।
बतादे के आएदिन इस मार्ग में इन गड्ढों की वजह से वाहन मार्ग किनारे पलट रहे थे जिससे क्षेत्रवासियों को हमेशा भय लगा रहता था जिसको देखते हुए आज ग्रामीणों में मार्ग सुधार का जिम्मा लेते हुए खुद ही गड्ढे भरने में लग गए ।।




