मुख्य समाचार
त्यौहारी सीजन में सड़क सुरक्षा पर फोकस : मॉडिफाई साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर अभियान तेज
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
● *रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त : एक ही दिन में 37 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई*
● *त्यौहारी सीजन में सड़क सुरक्षा पर फोकस : मॉडिफाई साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर अभियान तेज*
*रायगढ़, 15 अक्टूबर* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 37 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें कोतरारोड पुलिस ने सर्वाधिक 7 वाहन चालकों को पकड़ा है। सभी के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।




