मुख्य समाचार

अडानी ग्रुप की प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान परियोजना को लेकर इलाके में तनाव

छत्तीसगढ़

अडानी ग्रुप की प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान परियोजना को लेकर इलाके में तनाव

11 नवंबर को होने वाली जनसुनवाई रद्द करने की मांग

छाल/अडानी ग्रुप की प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान परियोजना को लेकर इलाके में तनाव बढ़ गया है, प्रभावित पंचायतों जैसे कि पुरुंगा, साम्हरसिंघा एवं तेंदूमुड़ी के ग्रामीण खुलकर विरोध कर रहे हैं एवं 11 नवंबर को होने वाले जनसुनवाई को रद्द करने की मांग कर रहे हैं l ग्रामीणों का कहना है कि खदान खुलने से सिर्फ नुकसान होगा किसी का भला नहीं होगा उनका कहना है कि जहां भी खदान खुला है वह क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो गया है धूल डस्ट के अलावा कुछ भी नहीं मिलता l
आसपास के सभी ग्रामीण एकजुट हो गए हैं और उनका कहना है कि चाहे खदान भूमिगत हो या ओपनकास्ट, दोनों ही स्थितियों में हम अपना जमीन देने वाले नहीं हैं l
आपको बता दें कि 11 नवंबर को होने वाली जनसुनवाई पर विवाद गहराने लगा है और ग्रामीण इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं जिसमें सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार भी ग्रामीणों के साथ मैदान पर डटे हुए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!