मुख्य समाचार
ठाकुरदेव ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन: जनकराम राठिया बने अध्यक्ष, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ठाकुरदेव ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन: जनकराम राठिया बने अध्यक्ष, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ़: राठिया समाज की गौरवशाली संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से गठित ‘ठाकुरदेव ट्रस्ट’ की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हो गया है। धरमजयगढ़ विकासखण्ड के चंद्रशेखरपुर (ऐड़ू) में आयोजित एक गरिमामय बैठक में सर्वसम्मति से श्री जनकराम राठिया (हाटी) को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है।
निर्विरोध और आम सहमति से चुनाव
ट्रस्ट के कार्यकाल की समाप्ति को देखते हुए 11 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी श्री दुबराज सिंह राठिया की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
समाज की एकता को सर्वोपरि रखते हुए, ट्रस्टियों और आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई।
नवीन कार्यकारिणी की मुख्य सूची:
पद नाम क्षेत्र
अध्यक्ष श्री जनक राम राठिया (हाटी)
उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर सिंह राठिया कुनकुरी खुर्द (सरगुजा)
उपाध्यक्ष श्री रामदयाल राठिया (खम्हार)
उपाध्यक्ष श्रीमती सूरजमती राठिया (बकसपाली तमनार)
सचिव श्री रामधन राठिया मोहनपुर (लैलूंगा)
सह सचिव श्री टीकमसिंह राठिया चंद्रशेखरपुर (ऐड़ू)
कोषाध्यक्ष श्री दुबराज सिंह राठिया खुंटाकुड़ा(सह सचिव एवं सह कोषाध्यक्ष पदों पर डॉ. भावना राठिया, श्रीमती शशि राठिया, श्री गजानंद राठिया, श्री जसवंत राठिया और श्री बिहारी सिंह राठिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत
निर्वाचन के पश्चात देवरास के बैगा श्री धरमसिंह राठिया और हरिचंद्र राठिया ने आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और पीला गमछा व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। यह दृश्य समाज की अटूट परंपराओं और ‘आदिवासियत’ के प्रति समर्पण को दर्शाता रहा।
लक्ष्य: आने वाली पीढ़ी को आदिवायत संस्कृति से जोड़ना

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जनकराम राठिया ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के तीज-त्यौहारों और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके।






