मुख्य समाचार
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने दी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई; कहा- ‘प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो सबका जीवन’
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने दी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई; कहा- ‘प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो सबका जीवन’
रंगों के महापर्व होली की उमंग अब चारों ओर दिखने लगी है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार ने समस्त नगरवासियों और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मीडिया को जारी अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि होली का यह पावन पर्व ऊंच-नीच और भेदभाव की दीवार को ढहाकर आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की है कि इस त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने विशेष रूप से कहा:
”निकलेंगे लोग घरों से बन जाएगी टोली, हाथों में गुलाल लेकर मनाएंगे सब होली! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। हमारा धरमजयगढ़ इसी तरह एकता और सद्भाव के रंगों में रंगा रहे।”



