मुख्य समाचार
चौहान समाज धरमजयगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन 18 जनवरी को, बरबसपुर में जुटेगा समाज
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
चौहान समाज धरमजयगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन 18 जनवरी को, बरबसपुर में जुटेगा समाज
जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/धरमजयगढ़ – धरमजयगढ चौहान समाज विकास खंड धरमजयगढ़ द्वारा समाज की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को विस्तार देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 18 जनवरी 2026, दिन रविवार को ग्राम बरबसपुर में संपन्न होगा।
नई कार्यकारिणी और मोर्चा का होगा मनोनयन
जिला कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से चौहान समाज वि.ख. धरमजयगढ़ के अध्यक्ष, विभिन्न पदाधिकारियों, युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक मंडल और जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहकर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 18 जनवरी 2026 (रविवार)
स्थान: बरबसपुर
समय: प्रातः 10:00 बजे से
विशेष: समाज के सभी आगंतुकों के लिए भोजन की सुचारू व्यवस्था रहेगी।
समाज से उपस्थिति की अपील
समाज के पदाधिकारियों ने समस्त स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना और समाज विकास की गति को तेज करना है।

संपर्क सूत्र:
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए समाज द्वारा निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं:
9098968954, 6260688612, 6260261795, 8839083937, 7999152625, 7697542392, 6268291804
विनीत: समस्त चौहान समाज, विकास खंड धरमजयगढ़।
विज्ञापन




