मुख्य समाचार

पुरुंगा कॉल ब्लॉक निरस्त करने की गूँज फिर तेज: ग्रामीणों ने फिर कसी कमर, महा-रैली की तैयारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

पुरुंगा कॉल ब्लॉक निरस्त करने की गूँज फिर तेज: ग्रामीणों ने फिर कसी कमर, महा-रैली की तैयारी

रायगढ़ जिले के पुरुंगा क्षेत्र में एक बार फिर आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। पुरुंगा कॉल ब्लॉक को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बार-बार के आश्वासनों और ज्ञापन से थक चुके ग्रामीणों ने अब शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक विशाल रैली और नए सिरे से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।”
नाराजगी का सैलाब: शासन और प्रशासन की ‘ठंडी’ कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
आर-पार की जंग: पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर सामूहिक फैसला।
महा-रैली का आह्वान: ग्रामीण एकजुट होकर रैली निकालेंगे और शक्ति प्रदर्शन के साथ महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
पुरुंगा कॉल ब्लॉक का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। लंबे समय से अपनी जमीन और पर्यावरण को बचाने की गुहार लगा रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे दर्जनों बार शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे चुके हैं और जिला प्रशासन से लेकर शासन तक अपनी बात पहुँचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

ग्रामीणों का पक्ष:-
आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि कोल ब्लॉक उनके अस्तित्व के लिए खतरा है। बार-बार दिए गए ज्ञापनों पर प्रशासन की चुप्पी ने उनकी नाराजगी को दोगुना कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, “प्रशासन हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है, इसलिए अब हम सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।”
आगामी दिनों में पुरुंगा और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर एक विशाल रैली निकालेंगे। इस रैली के माध्यम से प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए फिर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि क्या इस बार ग्रामीणों की हुंकार का शासन पर कोई असर पड़ता है, या फिर यह फाइल एक बार फिर लाल फीताशाही की भेंट चढ़ जाएगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!