मुख्य समाचार

छाल क्षेत्र में बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले मनचलों का आतंक, शोर से आम जनता का जीना मुहाल

छाल क्षेत्र में बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले मनचलों का आतंक, शोर से आम जनता का जीना मुहाल

​छाल : इन दिनों छाल क्षेत्र की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरते बाइकर्स ने आम लोगों की नाक में दम कर रखा है। विशेषकर बुलेट और अन्य भारी मोटरसाइकिलों से पटाखों जैसी तेज आवाज (Blast Sound) निकालने का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है, जो अब ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ दहशत का कारण भी बन गया है।

बुजुर्गों और बच्चों पर बुरा असर

शहर के रिहायशी इलाकों और मुख्य बाजारों में ये मनचले अचानक से बाइक से तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं। इस कर्कश शोर से न केवल राहगीर डर जाते हैं, बल्कि सड़क किनारे चल रहे बुजुर्गों और दिल के मरीजों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक होने वाली इस आवाज एवं तेज गति से कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है ऐसे मनचलों पर आखिर कब कार्यवाही होगी…?

तेज गति से आए दिन हो रही दुर्घटना

इन मनचलों के द्वारा तेज धमाके जैसी आवाज निकालने के साथ साथ इनकी गति भी बहुत तेज रहती है और रिहायशी इलाकों में भी जहां छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं तेजी से गुज़रते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!