मुख्य समाचार

32 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त, कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

32 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त, कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

 

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पशु तस्करों पर पुलिस का हंटर जमकर चल रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा पुलिस ने कुख्यात तस्कर रब्बुल खान के चंगुल से 32 मवेशियों को मुक्त कराया है। ये मवेशी तस्करी के लिए उड़ीसा ले जाए जा रहे थे।
लैलूंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम करवारजोर में दबिश दी। यहाँ कुख्यात तस्कर रब्बुल खान मवेशियों को भूखा-प्यासा, मारते-पीटते उड़ीसा की सीमा पार कराने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी रब्बुल खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 32 मवेशियों को मुक्त कराया गया है, जिनकी कीमत 2 लाख 56 हजार रुपए बताई जा रही है। पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद सभी मवेशियों को सलखिया गौशाला भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि महज तीन दिन पहले भी लैलूंगा पुलिस ने 8 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!