मुख्य समाचार

TRN एनर्जी कटाईपाली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह

छत्तीसगढ़

TRN एनर्जी कटाईपाली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह

​विदाई समारोह में बोले वायुनन्दन पांडे- “परीक्षा परिणाम के बाद भोज के साथ होगा भविष्य की राह पर मंथन”

​छाल : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली ‘सी’ में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया, जब मुख्य अतिथि वायुनन्दन पांडे (विभागाध्यक्ष, सुरक्षा एवं प्रशासन, TRN एनर्जी) ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ी घोषणा की।

​विदाई नहीं, यह नई शुरुआत है

समारोह को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि छात्र इसे विद्यालय से विदाई न समझें। उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद TRN एनर्जी इसी विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन करेगा। उन्होंने आगे कहा, “हम न केवल आपकी सफलता का जश्न मनाएंगे, बल्कि आपकी क्षमता और संसाधनों पर चर्चा कर भविष्य की राह भी तैयार करेंगे।”

मुख्य अतिथि ने बच्चों को जीवन में संस्कारों की अहमियत समझाते हुए कहा कि वे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुँचें, अपने शिक्षकों और जड़ों को कभी न भूलें। उनके आत्मीय संबोधन से विद्यार्थियों को एक अभिभावक जैसा संबल महसूस हुआ। ​श्रीमती नीलिमा तंबोली (प्राचार्य) ने छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगन और अनुशासन के साथ जुटने की प्रेरणा दी साथ ही ​राजीव गुप्ता ने भी रोचक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को अपनी कमजोरी को ताकत बनाने और जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया।

​भावुक क्षणों के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ बिताए पलों को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भावुकता और आत्मीयता से भरे इस वातावरण में स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं की पूरी सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!