मुख्य समाचार
कार्यकर्ताओं के स्नेह से अभिभूत हुईं नेत्री मनीषा गोंड, भव्य तरीके से मनाया गया जन्मदिन
छत्तीसगढ़, रायगढ़,लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कार्यकर्ताओं के स्नेह से अभिभूत हुईं नेत्री मनीषा गोंड, भव्य तरीके से मनाया गया जन्मदिन
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क लैलूंगा। क्षेत्र की लोकप्रिय नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा गोंड का जन्मदिन कल 10 फरवरी को बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों द्वारा दिए गए इस सरप्राइज जन्मदिन समारोह से मनीषा गोंड भावविभोर नजर आईं।

समर्थकों के प्यार ने किया भावुक
अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के बीच जन्मदिन मनाते हुए मनीषा गोंड ने कहा कि इस अकल्पनीय सरप्राइज ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है। समर्थकों का स्नेह और सम्मान ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस अपार प्रेम और विश्वास की आजीवन ऋणी रहूंगी। आप लोगों ने मुझे बहन, बेटी और बहू के रूप में जो प्यार दिया है, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है।”
जनसेवा का संकल्प दोहराया
बात करते हुए उन्होंने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर कार्य करती रहेंगी और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आए हुए सभी लोगों का मुंह मीठा कराया और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रुक्मणि साहू, नौसिबुन खान, अस्मिता विश्वकर्मा, पूजा तिवारी, सरिता, किरण, माया तिवारी के साथ ही प्रमुख कार्यकर्ता आलोक स्वर्णकार, बंटी सिदार, फैज खान, अंकित बलाल, हसन, अल्ताफ, सुखनाथ यादव, सानू राहुल, चंद्रभान भारद्वाज, दीपक खूंटे, दिनेश पटेल, विशाल, हसनैन, गोलू और छोटू सहित बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही।।



