मुख्य समाचार

रायगढ़ पुलिस का ‘हंटर’: दो नाबालिगों से दरिंदगी करने वाला 12 घंटे में सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़, रायगढ़,लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

रायगढ़ पुलिस का ‘हंटर’: दो नाबालिगों से दरिंदगी करने वाला 12 घंटे में सलाखों के पीछे

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लैलूंगा इलाके में दो नाबालिग सहेलियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मिसाल पेश करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशों के बाद लैलूंगा पुलिस ने जंगल में दबिश देकर दरिंदों को दबोच लिया है। आइए देखते हैं इस जघन्य अपराध पर पुलिस का ‘क्विक एक्शन’।
रिश्तों को शर्मसार और मानवता को कलंकित करने वाली यह घटना रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जहाँ एक युवक ने पहले प्यार का झांसा दिया और फिर दोस्ती के नाम पर दो नाबालिगों की अस्मत से खिलवाड़ किया। 17 वर्षीय पीड़िता और उसकी 16 वर्षीय सहेली जब इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुँचीं, तो रायगढ़ पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ऑपरेशन शुरू कर दिया।
घटना 14 फरवरी की है, जब आरोपी प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर लैलूंगा बुलाया। पीड़िता अपनी सहेली के साथ पहुँची, जहाँ आरोपी अपने साथी जयकिशन धोबा के साथ बाइक पर उन्हें लेने आया। आरोप है कि सोनाजोरी के घने जंगलों में ले जाकर मुख्य आरोपी प्रकाश ने दोनों नाबालिगों के साथ बारी-बारी से अनाचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और लैलूंगा पुलिस को एक्शन के निर्देश दिए। नतीजा यह रहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी जयकिशन धोबा को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!