मुख्य समाचार
छाल रेंज में वन अग्नि सुरक्षा अभियान का आगाज़; महिला शक्ति को साड़ी और सुरक्षा श्रमिकों को मिला सम्मान
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
छाल रेंज में वन अग्नि सुरक्षा अभियान का आगाज़; महिला शक्ति को साड़ी और सुरक्षा श्रमिकों को मिला सम्मान
जय जोहार इंडिया TV न्यूज बढ़ती गर्मी के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगती हैं। इसी खतरे को भांपते हुए रायगढ़ जिले के वनमंडल अंतर्गत छाल रेंज में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल जंगलों को बचाना है, बल्कि वन सुरक्षा में लगे अमले का मनोबल बढ़ाना भी है।
छाल रेंज के हाटी सर्किल परिसर में वन विभाग द्वारा ‘अग्नि सुरक्षा अभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जंगलों को आग की विभीषिका से सुरक्षित रखना है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में BDC सदस्य, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष, वन परिक्षेत्र अधिकारी छाल, हाटी स्टॉप, फायर वाचर और सुरक्षा श्रमिक सम्मिलित हुए।

महिला शक्ति का सम्मान
जंगल की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए, अभियान के दौरान विशेष रूप से ‘अग्नि वाहिनी महिला शक्ति’ का गठन किया गया। इस महिला दल का उत्साहवर्धन करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से उन्हें साड़ी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
सुरक्षा कर्मियों को उपकरण
इसके साथ ही, आग बुझाने के मोर्चे पर डटे सुरक्षा श्रमिकों को कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गमछा और जूता वितरित किया गया, ताकि वे पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा सकें।





