मुख्य समाचार

बरौनाकुंडा में विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर का भव्य समापन

छत्तीसगढ़

बरौनाकुंडा में विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर का भव्य समापन

छाल : स्थानीय माध्यमिक शाला बरौना कुंडा में आयोजित पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड ‘द्वितीय सोपान’ प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। जिला कमिश्नर के निर्देशानुसार एवं जिला सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में यह शिविर 17 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक वार्षिक कार्यक्रमानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवनियुक्त सहायक जिला आयुक्त व बी.ई.ओ. शशिधर निषाद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बी.आर.सी. मनोज प्रधान, पूर्व बी.ई.ओ. संतोष सिंह, सी.एस.सी. राजकुमार गुप्ता, प्रधान पाठिका श्रीमती संतोषी सिदार (मा.शा. बरौना कुंडा), सोहन सिदार (प्रा.शा. तेंदूभाटा), शाला समिति अध्यक्ष पवन सिंह राठिया सहित उप सरपंच व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​पांच दिनों तक चले इस शिविर में प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड आंदोलन के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ जीवन रक्षक कौशलों का प्रशिक्षण दिया।

बच्चों ने निम्नलिखित विधाओं में दक्षता हासिल की

​तकनीकी कौशल: विभिन्न प्रकार की गांठे, लेसिंग और पायनियर प्रोजेक्ट।

​स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: प्राथमिक उपचार (First Aid) तथा विभिन्न प्रकार की पट्टियों का उपयोग।

​सामाजिक जागरूकता: राज्य के निर्देशानुसार मशाल रैली और मानव श्रृंखला के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए।

​जिला संगठन से आए जिला आयुक्त रामाधार चौधरी एवं संतोष गुप्ता ने बच्चों को पट्टियों के विशेष प्रकार और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। शिविर के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु प्राचार्य बलराम भगत (कुड़ुमकेला) एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य सोरेन सर ने निरीक्षण कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

​शिविर के अंतिम चरण में ‘ग्रैंड कैंप फायर’ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला डी.टी.सी. जितेंद्र डनसेना उपस्थित हुए। उन्होंने स्काउट गाइड आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

​शिविर को सफल बनाने में शिविर संचालक दिगपाल पटेल व श्रीमती हरिप्रिया गुप्ता, सहायक संचालक धनीराम रात्रि, कुमारी पवित्रा सिदार, श्रीमती हेमलता प्रधान और सिलवंती खलखो का विशेष योगदान रहा।

​कार्यक्रम के अंत में विकासखंड सचिव सुश्री लक्ष्मी किरण ने विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों (कुड़ुमकेला, बहा मुंडा, बरौना कुंडा, जरकट, नवागढ़, भेंगरी, नवापारा टेंडा, भालुमार, सरस्वती शिशु मंदिर व प्रज्ञा विद्यापीठ) के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, अभिभावकों और भोजन व्यवस्था में सहयोग करने वाले ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!