मुख्य समाचार
तौलीपाली कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्का जाम!
छत्तीसगढ़, कोरबा

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
तौलीपाली कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्का जाम!
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अपनी ज़मीन और पर्यावरण को बचाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।
कोरबा जिले का वनांचल क्षेत्र आज प्रदर्शन की आग में सुलग रहा है। तौलीपाली कोल ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
(नारेबाजी और धरने पर बैठे लोग)
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक साल से शांतिपूर्ण तरीके से इस नीलामी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। हाल ही में क्षेत्र में हुए हवाई और ड्रोन सर्वे ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया, जिसके बाद आज भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।






