मुख्य समाचार

ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

छाल

ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

अलग-अलग कार्रवाई में अवैध परिवहन व बिक्री में जुड़े महिला समेत 05 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब, स्कूटी और नगदी कीमती हजारों रुपये का सामान जब्त

आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई

छाल  : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी एवं परिवहन की जा रही महुआ एवं अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
खरसिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कोडाभाठा गीधा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को नोटिस देकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी *शिव प्रसाद डनसेना पिता तीजराम डनसेना उम्र 38 वर्ष निवासी कोडाभाठा गीधा* को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम गीधा नहरपार में *तिरथराम डनसेना पिता स्व. डमरूधर डनसेना उम्र 36 वर्ष* के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
वहीं थाना छाल पुलिस को प्राप्त सूचना पर ग्राम गडाईनबहरी रोड तालाब के पास रेड कार्रवाई करते हुए स्कूटी क्रमांक CG 13 BG 7014 से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे आरोपी उमेश राठिया पिता विक्रम सिंह राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी बरभौना को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर 440 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 7,840 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब मंजू खुटे निवासी चन्द्रशेखरपुर ऐडु के कहने पर लाई जा रही थी, जिस पर उक्त महिला को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध *थाना छाल में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम नावापारा माण्ड में स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई कर आरोपी भुवनेश्वर साहू पिता स्व. सालिकराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी नावापारा माण्ड के कब्जे से 6.300 बल्क लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 3,780 रुपये बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश-अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!