मुख्य समाचार
रंगों के उत्सव में डूबा नरकालो: सरपंच श्रीमती इंदु भुनेश्वर राठिया ने दी गुलाल सी मीठी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रंगों के उत्सव में डूबा नरकालो: सरपंच श्रीमती इंदु भुनेश्वर राठिया ने दी गुलाल सी मीठी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ धरमजयगढ़ नरकालो फागुन की मस्ती और हवाओं में घुले अबीर-गुलाल के बीच ग्राम पंचायत नरकालो में होली का उल्लास चरम पर है। रंगों के इस महापर्व पर क्षेत्र की ओजस्वी सरपंच श्रीमती इंदु भुनेश्वर राठिया ने समस्त पंचायत वासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की मंगलकामना की है।
सरपंच इंदु राठिया ने अपनी शुभकामनाओं में “समरसता” पर ज़ोर देते हुए कहा:
”होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं, बल्कि मन के भेदों को मिटाकर एक होने का त्योहार है। जैसे अलग-अलग रंग मिलकर एक खूबसूरत इंद्रधनुष बनाते हैं, वैसे ही हमारा नरकालो परिवार प्रेम और एकता के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।”
सरपंच प्रतिनिधि श्री भुनेश्वर राठिया ने भी ग्रामीणों से पारंपरिक और सुरक्षित होली खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत का हर नागरिक एक परिवार की तरह है और यह त्योहार हमारे आपसी रिश्तों की डोर को और मज़बूत करेगा।

सरपंच महोदया की ओर से दी गई इन शुभकामनाओं के बाद ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों पर उत्साह का माहौल है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं की टोली फाग गीतों के साथ इस उत्सव को यादगार बना रही है।
वही सरपंच महोदया ने अपील भी की है कि कोई शराब पीकर हुड़दंग न करें और किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग न लगाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखें।।



