मुख्य समाचार

छाल क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह का आतंक: बांसाझार में एक ही घर को दूसरी बार बनाया निशाना, अब नए SP से न्याय की आस

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

छाल क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह का आतंक: बांसाझार में एक ही घर को दूसरी बार बनाया निशाना, अब नए SP से न्याय की आस

रायगढ़/छाल: जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसाझार में इन दिनों पशुपालक दहशत में हैं। क्षेत्र में सक्रिय बकरी चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। मामला बांसाझार निवासी श्रवण राठिया का है, जिनके घर से चोरों ने दूसरी बार बकरियों की चोरी कर पीड़ित परिवार की कमर तोड़ दी है।

एक ही घर में दोबारा वारदात, पीड़ित परिवार बेहाल

​ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण राठिया एक मध्यमवर्गीय पशुपालक हैं जो मेहनत-मजदूरी और बकरी पालन कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। लेकिन चोरों की नज़र उनके आशियाने पर ऐसी गड़ी कि कुछ ही समय के अंतराल में चोरों ने लगातार दूसरी बार उनके घर से बकरियां पार कर दीं। बताया जा रहा है घटना आधीरात लगभग 2 बजे के आसपास है। चार पहिया वाहन में थे चोर

​”पिछली बार की चोरी के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब दोबारा हुई इस वारदात ने हमें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है।” — पीड़ित परिवार

 

सालों से सक्रिय है गिरोह, ग्रामीण परेशान

​छाल और आसपास के इलाकों में बकरी चोर गिरोह पिछले कई सालों से सक्रिय है। यह गिरोह रात के अंधेरे में सूने घरों या बाड़ों को निशाना बनाता है और रातों-रात मवेशियों को गाड़ियों में भरकर चंपत हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि छाल पुलिस की सुस्ती के कारण इन चोरों के हौसले बुलंद हैं।

नए पुलिस अधीक्षक (SP) से जगी उम्मीद

​जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद जिला में लगातार एक से एक बढ़कर कारनामे की उजागर हो रही है।

अब बांसाझार के ग्रामीणों और पीड़ित श्रवण राठिया को न्याय की उम्मीद जगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर नए कप्तान इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हैं और क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हैं, तो न केवल उनकी बकरियां बरामद हो सकती हैं, बल्कि इस गिरोह का पर्दाफाश भी हो सकता है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!