मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ के ‘जननायक’ विधायक लालजीत सिंह राठिया का जन्मदिन आज, क्षेत्र में उत्साह का माहौल; समर्थकों ने दी बधाई।
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सादगी की मिसाल और हैट्रिक विधायक लालजीत सिंह राठिया का जन्मदिन: समर्थकों के ‘लाडले’ नेता को मिल रही ढेरों दुआएं
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़ विधानसभा के विकास पुरुष और क्षेत्र की जनता के दिलों पर राज करने वाले विधायक लालजीत सिंह राठिया जी का आज जन्मदिन है। लगातार तीन बार से विधायक चुने जा रहे लालजीत सिंह राठिया के लिए आज का दिन बेहद खास है, और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लगभग उन्हें 48 वर्ष पूरे होने जा रहा है।

रायगढ़ जिले की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक धरमजयगढ़ से लगातार जीत की हैट्रिक लगाने वाले लालजीत सिंह राठिया आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। अपनी सादगी, मृदुभाषी स्वभाव और जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहने की शैली ने उन्हें “क्षेत्र का लाडला” बना दिया है।

-
हैट्रिक का रिकॉर्ड: लालजीत सिंह राठिया ने लगातार तीन बार चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ और जनता के विश्वास को साबित किया है।

-
विरासत और विकास: अपने पिता स्वर्गीय चनेशराम राठिया की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने धरमजयगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है।
-
कार्यकर्ताओं का उत्साह: जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले ‘हैप्पी बर्थडे जननायक’ के संदेशों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लालजीत सिंह राठिया सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक उठापटक के बावजूद धरमजयगढ़ की जनता का उन पर भरोसा बरकरार है।

सादगी, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति, धरमजयगढ़ के लाडले विधायक माननीय श्री लालजीत सिंह राठिया जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं! 💐🎂




