मुख्य समाचार
अवैध पोस्ता की खेती पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार; फसल नष्ट
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
अवैध पोस्ता की खेती पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार; फसल नष्ट
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क लैलूंगा: छत्तीसगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से की जा रही पोस्ता (Poppy) की खेती का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने खेत में लगी अवैध फसल को नष्ट कर दिया और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए लैलूंगा पुलिस, स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई।
मौके पर पहुँचकर की कार्रवाई
संयुक्त टीम ने जब ग्राम नवीन घाटगांव में बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो वहां पोस्ता के पौधे लहलहाते पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुँचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अवैध फसल को उखाड़कर जप्त कर लिया। इसके बाद पूरी फसल को प्रशासन की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
पुलिस ने मौके से ही अवैध खेती में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
-
साधराम नागवंशी (60 वर्ष), निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
-
अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष), निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।



