बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री पर छाल पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, 500 लीटर सिंटेक्स जप्त
छाल: क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब साफ दिखाई देने लगी है। छाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेहरामर में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 500 लीटर क्षमता वाला टैंकर, भारी मात्रा में महुआ शराब और निर्माण सामग्री बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेहरामर निवासी प्रदीप बेहरा अपने घर के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
🔍 मौके का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि एक सिंटेक्स में लगभग 400 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। इसके अलावा 15-15 लीटर के 8 जार में करीब 120 लीटर शराब तथा 1 लीटर की 10 बोतलें बिक्री के लिए तैयार रखी गई थीं। भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गई।
🏃♂️ मुख्य आरोपी फरार, मजदूर गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी प्रदीप बेहरा मौके से फरार हो गया। हालांकि वहां काम कर रहा मजदूर जयलाल राठिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में छाल पुलिस की टीम के प्रधान आरक्षक शम्भू पांडेय, शंकर सिंह छत्रिय, आरक्षक सतीश जगत, प्रबंध राठिया, उमेन्द्र उरांव, भगवती लक्ष्में एवं महिला आरक्षक एमरेसिया टोप्पो की विशेष भूमिका रही।
⚡ क्षेत्र में मचा हड़कंप
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।