मुख्य समाचार
बुलेट के शौकीन बने चोर! पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़,क्षेत्र में मचा था हड़कंप
छत्तीसगढ़, रायगढ़, खरसिया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
बुलेट के शौकीन बने चोर! पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़,क्षेत्र में मचा था हड़कंप
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क खरसिया/रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को बेनकाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खरसिया पुलिस ने एक युवक और 5 नाबालिगों (विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के कब्जे से चोरी की 3 बुलेट और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

📍 सूने मकानों और सुनसान गलियों को बनाते थे निशाना
पकड़ा गया गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ट्रेन या अपनी बाइक से रायगढ़ से खरसिया पहुंचते थे और रात के अंधेरे में सुनसान इलाकों की रेकी कर बुलेट जैसी महंगी गाड़ियों पर हाथ साफ करते थे।
🔍 ऐसे खुला चोरी का राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब 22 मार्च को प्रार्थी दीपक मेघानी (पुरानी बस्ती, खरसिया) ने अपनी बुलेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल धारा 331(4), 305(ए), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ढिमरापुर निवासी रितेश सुनानी उर्फ रोहित चौहान तक जा पहुंची।
जब पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने 5 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को कबूल किया।
📋 इन वारदातों का हुआ खुलासा:
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में खरसिया से लगातार तीन बुलेट चोरी की थीं:
-
-
14 मार्च: न्यू पोस्ट ऑफिस रोड से आर्यन बंसल की बुलेट।
-
18 मार्च: गंजपीछे से प्रदुमन गर्ग की बुलेट।
-
19 मार्च: पुरानी बस्ती से दीपक मेघानी की बुलेट।
-
पुलिस की जब्ती: आरोपियों के पास से ₹3 लाख मूल्य की 3 बुलेट और वारदात में प्रयुक्त ₹50 हजार की सीडी डीलक्स बाइक (कुल मशरूका ₹3.50 लाख) बरामद की गई है।
👮 टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, बालचंद राव, आरक्षक मुकेश यादव और सोमनाथ पटेल की विशेष भूमिका रही।
📢 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“रायगढ़ पुलिस ह्यूमन और टेक्निकल इनपुट के जरिए संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों पर पैनी नजर रख रही है। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”

ब्यूरो रिपोर्ट: जय जोहार इंडिया TV न्यूज़ नेटवर्क 7697722376,



