मुख्य समाचार

श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव: नवापारा में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, महाभंडारे का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़

श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव: नवापारा में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, महाभंडारे का होगा आयोजन

छाल : श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव महापर्व को अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा और महाभंडारे का विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

दोपहर 2:30 बजे से थमेगी नगर की गलियाँ​आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, महापर्व के उपलक्ष्य में दोपहर 2:30 बजे से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नवापारा बस्ती से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग बाजारपारा होते हुए SECL कॉलोनी स्थित गणेश चौक तक जाएगी। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल होंगे।

महाआरती और महाभंडारा

​शोभा यात्रा के समापन के पश्चात यात्रा पुनः श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यहाँ विधि-विधान से बजरंगबली की महाआरती उतारी जाएगी। आरती के उपरांत मंदिर परिसर में ही विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया है, जहाँ सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण

​मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे इस महापर्व में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!