मुख्य समाचार

कच्ची शराब बिक्री पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्यवाही,15 लीटर महुआ शराब जप्त

धरमजयगढ़ थाना द्वारा क्षेत्र में शराब बेचने वालो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले कई दिनों से थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना के स्टॉफ के साथ गांव गांव में शराब की चेकिंग की जा रही। इसी अभियान में आज ग्राम पंडरिपानी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, क्षेत्र में लगातार आरोपी द्वारा ग्राम पंडरी पानी में शराब बना कर बेचा जा रहा था जिसकी सुचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर आरोपी धयादराम चौहान उम्र 28 वर्ष ग्राम पंडरीपानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध क्रमांक 266 /202 4 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम की कार्यवाही किया गया है। वही आरोपी से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया एवं उक्त आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश किया गया ll

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!