असमआंध्र प्रदेशउड़ीसाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकबीरधामकर्नाटककांकेरकेरलकोंडागांवकोरबाकोरियाक्राइमखेलगरियाबंदगुजरातगोवाछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरजशपुरजांजगीर चंपाझारखण्डटेक्नोलॉजीतमिलनाडुतेलंगानात्रिपुरादंतेवाड़ादिल्लीदुर्गदेशधमतरीनागालैंडनारायणपुरपांडिचेरीबलोदा बाज़ारबस्तरबालोदबिज़नेसबिलासपुरबिहारबीजापुरबेमेतरामणिपुरमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमहासमुंदमिजोरममुख्य समाचारमुंगेलीराजनांदगांवराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरविदेशविविधसरगुजासुकमासूरजपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश

भाजपा नगर मंडल ने किया महिलाओं को सम्मानित …..महिला सम्मान समारोह में लोकसभा सांसद गोमती साय हुई शामिल….

छत्तीसगढ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल फेसबुक लाइव के साथ देश विदेश के खबरों के लिए बने रहने के लिए बने रहे हमारे साथ 

महेन्द्र सिदार की कलम से✍️

खरसिया भाजपा नगर मंडल ने किया महिलाओं को सम्मानित

 

महिला सम्मान समारोह में लोकसभा सांसद गोमती साय हुई शामिल

 

रायगढ़/खरसिया:- खरसिया नगर के रानी सती मंदिर हाल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा महिलाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय शामिल हुई साथ में भाजपा के अनेक सक्रिय नेताओं की उपस्थिति रही। जहां बीजेपी ने नारी शक्ति को सशक्त करने दर्जनभर महिलाओं का सम्मान किया गया।


बता दें के केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार है उन्होंने आम जनताओ का ध्यान रखते हुए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। जिसको जमीनी स्तर के नेताओं के द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनताओं को जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में खरसिया नगर के रानी सती मंदिर हाल में महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी भाजपा पार्टी के द्वारा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य सर्वाधिक है जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को सदन तक पहुंचाए हैं चाहे वह सांसद के रूप में हो या फिर देश के प्रथम नागरिक के रूप में। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को व हर कोने के आम जनताओं से लेकर कार्यकताओं को सम्मान देने का कार्य किया है। भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करती है। आगे कहा महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है लेकिन न तो पुरुष महिलाओं के बिना आगे बढ़ सकते हैं और न ही महिलाएं पुरुषों के बिना आगे बढ़ सकती हैं दोनों को साथ चलने से ही समाज का हित निहित है।

 

*पत्रकार अपने दायित्व के लिए स्वतंत्र है उसे निष्पक्ष करें*

 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय खरसिया में रविवार को पत्रकारों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय मौजूद रही। इस कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साय ने कहा कि हमारी केंद्र की सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है सांसद ने कहा की पत्रकार को निष्पक्ष होकर समाज को आइना दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मांगे को लेकर सरकार सकारात्मक है। युवा पत्रकार जयप्रकाश डनसेना ने सांसद साय जी से पत्रकार भवन के लिए मांग रखी जिस पर सांसद साय ने प्रेस के लिए भवन बहुत जल्द बनाने का आश्वासन दिया।

 

सम्मान समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष, सनत नायक किसान जिला महामंत्री जिला लक्ष्मी पटेल सांसद प्रतिनिधि, जय प्रकाश पटेल जिला उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, सौरभ अग्रवाल युवा मोर्चा महामंत्री, विजय शर्मा महामंत्री, जयप्रकाश डनसेना, जिला कार्यसमिति सदस्य दयाशंकर दर्शन सोशल मीडिया प्रभारी राधे-राठौर युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष, साहिल शर्मा, पुरुषोत्तम केंवट, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किया। अपने वक्तव्य ने सभी ने महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में सरिता सहिस, आरती यादव, पूजा जयसवाल हेमलता शर्मा, सविता वैष्णव, सावित्री नायडू, किरण राठौर सहित दर्जनभर महिलाओं को फूल माला से स्वागत करने के साथ साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!