मुख्य समाचार

सावन में नाग नागिन के जोड़े ने युवक को डंसा, मौके पर दर्दनाक मौत 

जय जोहार इंडिया TV

सावन में नाग नागिन के जोड़े ने युवक को डंसा, मौके पर दर्दनाक मौत

 

 

अमीरपुर। ऊंचा अमीरपुर गांव में रहने वाले 25 साल के युवक को नाग-नागिन के जोड़े ने काट लिया। इस घटना में युवक की कुछ समय बाद मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाग-नागिन को ढूंढकर उनको भी मार डाला है। पूरा मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक का पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। ऊंचा अमीरपुर गांव में 25 वर्षीय सोनू अपने परिवार के साथ है। सोनू की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। सोनू का एक छोटा बेटा भी है। सोनू एक प्राइवेट कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घर के अन्य सदस्य खेती-बाड़ी करते हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को सोनू अपने घर के बरामदे में सो रहा था।

वह जमीन पर सोता है। घटना के वक्त सोनू जमीन पर सोया हुआ था और उसकी पत्नी-बेटा बेड पर सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:00 बजे सोनू का आभास हुआ कि उसके पांव के नीचे कुछ चल रहा है। जब उसने उठकर देखा तो एक नाग-नागिन का जोड़ा उसको पांव में काट कर भाग रहा था। इस घटना के बाद सोनू बुरी तरीके से घबरा गया और उसने शोर मचा दिया। सोनू की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने सोनू को इलाज के लिए एक वैद्य के पास ले गए। वहीं, दूसरी ओर गांव के कुछ लोगों ने नाग-नागिन की तलाश की। नाग-नागिन मिलने के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर दोनों को मार दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार से सोनू के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!