मुख्य समाचार

संजीव धुर्वे बने छुईखदान ब्लॉक के अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक के अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल पर बने रहे हमारे साथ

 

गिरीश ध्रुव की रिपोर्ट

संजीव धुर्वे बने छुईखदान ब्लॉक के अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक के अध्यक्ष

 

छुईखदान — छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रथम बैठक बुढाद़ेव ठाना भाठापारा छुईखदान मे सम्पन्न हुआ जिसमे संगठन के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये बहादुर सिंह खुशरो के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद रिक्त ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान के पद पर संजीव कुमार धुर्वे को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया तथा जिला कार्यकारिणी तथा ब्लॉक के रिक्त पदो पर भी मनोनीत किया गया महिला प्रभाग मे इंदिरा चंद्रवंशी को अध्यक्ष एवं सुश्री पोर्णीमा नेताम को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया बैठक मे निम्न प्रस्ताव पारित किये गए छत्तीसगढ़ मे अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत आरक्षण लेने हेतु सुप्रीम कोर्ट मे दायर याचिका मे जिला द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा मणिपुर मे महिला को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत कर सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने वाले को फांसी की सजा देने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी करने वाले को बर्खास्त करने एवं विरोध प्रदर्शन करने वाले रिहा करने, तथा 9 अगस्त को जिला मे शुष्क दिवस घोषित करने हेतु कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया तथा इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस समारोह पूर्वक न मना कर अधिकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया संविधान में संवैधानिक अधिकार को जन जन तक पहुचाने का प्रस्ताव पारित किया गया इस वर्ष विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस अपने अपने तहसील में तहसील दार को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा बुधवार को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा शाम को प्रत्येक तहसील में शाम को मणिपुर के घटना के विरोध मे शांति पूर्वक कैंडल मार्च किया जायेगा इस अवसर पर बहादुर सिंह खुशरो जिला अध्यक्ष, भुनेश्वर ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़, नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार धुर्वे छुईखदान, संतोष नेताम, जगदीश पंचकपाट, दौवासिंह ठाकुर, समय लाल सोरी, सुरेश कुमार मंडावी, मंगत राम धुर्वे, विनोद रावटे मनोज मरकाम तहसील अध्यक्ष साल्हेवारा, महासिंह मरकाम महेन्द्र ठाकुर, लाला राम मेरावी, पूरण ठाकुर, नंदूसिह खुशरो, बलदाऊ नेताम, गुलाब पुलस्त्य , मोहित कुमार धुर्वे,अनिक धुर्वे,तारण धुवे,चंदन धुर्वे, निमेश सुधाकर,प्रकाश मरकाम,आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!