
जय जोहार इंडिया TV भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
रेस्ट हॉउस के पास भवन में मिली लाश , पुलिस जाँच में जुटी

जय जोहार इंडिया TV/डेस्क खबर/रायगढ़/ घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड 7 स्थित पीडब्लूड़ी गेस्ट हॉउस के पास निर्मित भवन में रहने वाले ब्यक्ति की लाश मिली है , मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विजय चौहान, उम्र 40 वर्ष, पीडब्लूडी रेस्ट हॉउस के पास निर्मित दुकानों में नीचे तल की एक खुली दुकान में रहता था जो कचरा बेचकर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों ने सुबह से विजय के नहीं दिखने पर जहाँ रहता था उसके स्थान पर जाकर देखा तो मृतक खटिया में पड़ा हुआ मिला और उसके मुँह से झाग निकल रहा था तथा पैर खटिया में लटका हुआ था जिसे देखकर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और घरघोड़ा पुलिस को तत्काल सुचना दी गई. सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।




