मुख्य समाचार

दिनदहाड़े लड़की की रॉड से वार कर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी….. डी सी पी मौके पर पहुंच गए हैं.

जय जोहार इंडिया TV

दिनदहाड़े लड़की की रॉड से वार कर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी….. डी सी पी मौके पर पहुंच गए हैं.

 

 

नई दिल्ली: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने लोगों में सनसनी फैला दी है. दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया. वहीं एक दिन पहले डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर कॉलेज के बाहर की लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई. हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है. फिलहाल घटना की जानकारी होते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा वह आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!