मुख्य समाचार

रायपुर आएंगी गदर फिल्म की ‘सकीना’ इन कार्यक्रम में होंगी शामिल

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV

 

रायपुर आएंगी गदर फिल्म की ‘सकीना’ इन कार्यक्रम में होंगी शामिल

खबर डेस्क

राजधानी रायपुर में आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा कि, इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) शामिल होंगी। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

तीन दिनी आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पंड़ित दीनदयाल आडिटोरियम में होगा। इसे लेकर जोर—शोर से तैयारियां चल रही है। फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने जानकारी दी है कि, आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे साल के आयोजन से प्रदेश में फिल्म और कला को बढ़ावा दे रहे हैं।

नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर आर्गनाइजेशन एवं एके एसोसिट्स की ओर से संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से तीन दिन का आयोजन किया गया है। जिसके समापन के दिन 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री बघेल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Amisha Patel) को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 का भूचाल मचा हुआ है। इस फिल्म ने सारे रिकॉड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। गदर-2 के आगे अब शाहरूख खान की पठान ही आगे है। गदर २ में सन्नी देओल के पत्नी की भूमिका बॉलीवुड़ अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) निभाई है। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं गदर फिल्म में भी अमीषा पटेल उनकी पत्नी बनीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!