मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा पार्टी की टिकट पर, लेकिन खबर दे गये  ED अधिकारी के घर चोरी की…

जय जोहार इंडिया TV

ED अधिकारी के घर हुई चोरी, सीएम ने कहा

ED अधिकारी के घर हुई चोरी, सीएम ने कहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी के घर चोरी की बात कही है. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अच्छी-खासी रकम की चोरी हुई है, लेकिन चोरी होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं. न ही रिपोर्ट लिखा रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट तो लिखानी पड़ेगी.

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में छत्तीसगढ़ में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि यहां केवल और केवल रमन सिंह का चला है. रमन सिंह का मतलब है, यहां के सब खदान को सौंपना, इसलिए बहुत होशियारी से अमन सिंह को अडानी जी ने अपने पास रखा है. रमन सिंह को सामने किया है, इसका मतलब है यहां फिर से चिटफ़ंड कंपनी आएगी, अभिषेक सिंह और सारे लोग लगेंगे, उसके बाद उतराखंड में एक और रिसार्ट खुलेगा. बीजेपी के पुराने चेहरों को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे लोग डरे हुए हैं. साइंस कॉलेज का हॉल भरा नहीं. बीजेपी के सारे बड़े नेता छत्तीसगढ़ को लूटे, इसलिए सबने हाथ खींच लिया था. अमित शाह परिवर्तन यात्रा में आए नहीं. इस दबाव के चलते सारे लोगों को टिकट मिल गई.

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा पार्टी की टिकट पर, लेकिन खबर दे गये  ED अधिकारी के घर चोरी की। 

 

स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी के भावुक होने और कई लोगों के टिकट कटने से नाराज़ नेताओं के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कॉडर बेस पार्टी है, और कॉडर का दुरुपयोग करते हैं. उनको सिर्फ़ वोट दिलाने के लिए रखे है. रायशुमारी में कोई मतलब नहीं है. यदि कार्यकर्ताओं की बात सुन लेते तो पंद्रह साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमटते नहीं, वही चेहरा फिर से आ गए हैं. पहले सोचे थे कि परिवर्तन कर लेंगे, लेकिन माथुर साहब की भी नहीं चली.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!