
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल
विष्णुदेव को बड़ा बनाने के बय़ान पर सीएम भूपेश ने कहा
ये लोग साय को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया थे

रायपुर। भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सियासी तंज कसा। बघेल ने कहा कि जिस विष्णुदेव साय को ये लोग बड़ा बनाना चाहते हैं। उस विष्णुदेव साय को भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। सीएम ने राजनाथ सिंह के पाटन दौरे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पाटन की धरती पर उनका स्वागत है। इस धरती को नमन करना चाहिए।

