मुख्य समाचार

कई धान संग्रहण केन्द्रों में अब तक नही हुई खरीदी की शुरुवात….जाने वजह

जय जोहार इंडिया TV

राजु यादव/ब्योरो चीफ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में के तहत धान खरीदी 01 नवंबर से शुरू हो गई है, लेकिन बीते 21 दिनों बाद भी अब तक धान संग्रहण केन्द्रों में किसान अपना धान बेचने पहुंच नही रहे हैं जिसके चलते धान खरीदी केन्द्रों में बोहनी तक नही हो पा रही है।

 

हमने इस मामले में किसानों से बात की तो उनका कहना था कि जमीन के रकबे संबंधी मामले में हो रही देरी के कारण वे परेशान हैं साथ ही साथ दिसंबर माह में होने वाली नमी के कारण भी उनका धान संबंधित मंडियों तक लाने में दिक्कत हो रही है। किसान बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांगे्रस दोनों ही पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किये हैं और सरकार बनने के बाद उनके दोनों हाथ में लड्डू हैं। बातचीत के दौरान किसान यह भी बताते हैं कि कुछ जगह खेतों में धान की कटाई नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। धान संग्रहण केन्द्र के संचालक भी मानते हैं कि गिदावरी के तहत रकबे की जांच अधर में लटकना भी एक बड़ा कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!