मुख्य समाचार

हाथी ने किया एक वृद्ध महिला को घायल….

जय जोहार इंडिया TV

 

अचानक पहुंचे हाथी के हमले से वृद्ध महिला घायल

मकान को नुकसान पहुंचाने के दौरान हुई घटना

 

 

 

जय जोहार इंडिया TV खबर डेस्क:- धरमजयगढ़ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत सरहदी इलाकों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

वर्तमान स्थिति में वन मंडल क्षेत्र में कुल 114 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इस बीच उप वन मंडल लैलूंगा क्षेत्र में हाथी से एक जन – घायल की घटना सामने आई है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा रेंज के पाकर गांव के पोतरा इलाके में जशपुर क्षेत्र से आए हाथी ने एक ग्रामीण वृद्ध महिला को घायल कर दिया है। इसके साथ ही हाथी के द्वारा महिला के मकान को भी क्षति पहुंचाई गई है। जिसके बाद हाथी वापस जशपुर की ओर चला गया है।

अलावा इसके कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हाथियों से फसल नुकसान के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, लैलूंगा रेंज के इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में वन विभाग के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बीती रात हाथी के द्वारा पोतरा क्षेत्र के एक मकान को नुकसान पहुंचाया गया है।

इसी दौरान वहां मौजूद 60 वर्षीय एक वृद्धा भी हाथी के सूंड से धक्का लगने के कारण घायल हो गई है। अधिकारी ने बताया कि वृद्धा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि वर्तमान समय में धरमजयगढ़ फारेस्ट डिवीजऩ एरिया के छाल रेंज के एडु में 67, बोरो वन परिक्षेत्र के खम्हार इलाके में 26 व कापू रेंज के पुसाउडेरा के जंगल में 13 हाथियों बड़ा समूह विचरण कर रहा है।

इसके साथ ही कुछ अन्य इलाकों में भी हाथी कम संख्या में मौजूद हैं।

फाईल फोटो अपलोड है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!