मुख्य समाचार

प्रकृति सब की है हसदेव जंगल प्रदेश का हृदय स्थल….हम जल-जंगल-जमीन के लिए लड़ते रहेंगे….प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल…..

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश के जल जंगल जमीन एवं संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ते आया है।

जय जोहार इंडिया TV 

सरगुजा के हसदेव अरण्ड क्षेत्र में कोल ब्लॉक का विस्तार हेतु जंगल के पेड़ काटने का कार्य शुरू हो गया है वर्तमान में राजस्थान गवर्नमेंट को कोल सप्लाई हेतु जंगल में दो ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जिसमें लाखों पेड़ काटे जाएंगे जिससे प्रदेश में प्राकृतिक असंतुलन बढ़ जाएगा जिसका विरोध युवा प्रभाग द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा है पूर्व में भी युवा प्रभाग ने विरोध कर पेड़ कटाई को रुकवाया था।

आदिवासी युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परते का कहना है की प्रकृति सब की है हसदेव का जंगल प्रदेश का हृदय स्थल यहां की आबो हवा से लोग और जीव जंतु सब पल रहे है , सरकार को दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए, इससे प्रकृति को बचाया जा सकता है , लोगो की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए,ये कीमती प्रकृति को बचाने में सबको प्रयास करना चाहिए, बडे़ पैमाने पर मोटे मोटे बडे़ पेड़ो की कटाई की जा रहीं है, आदिवासी समाज के लोग दुखी है जंगल उनका घर है, इससे सबकी रक्षा होती सबको जीवन मिलता है इसलिए को हजारों साल पुराने पेड़ों को काटने से रोकना चाहिए, भरपूर मात्रा में जैव विविधता समाप्त हो जाएगी , सरकार अपने एक फैसले से आदिवासियो के आंसू रोक सकती हजारों साल की जंगल को बचा कर ।

इस आंदोलन को प्रदेश के अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है और प्राकृतिक प्रेमियों ने आंदोलन तेज करने की वचनबद्धता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!