
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज
ग्राम कुंजारा का आदिवासी लड़का प्रेम साय भगत बना मिस्टर फेम ऑफ छत्तीसगढ़ (इंडिया ) 2023
मॉडलिंग शो के विनर प्रेम भगत को मिल रहा जिले भर से बधाई
जय जोहार इंडिया TV
30/12/2023 रायगढ़
छत्तीसगढ़ रायगढ़ ब्यूटी मॉडलिंग शो कंपीटीशन में लैलूंगा ब्लाक के कुंजारा ग्राम के प्रेम साय भगत मिस्टर फेम ऑफ छत्तीसगढ़ (इंडिया ) 2023 के टैग के साथ विजेता बन गए उनकी इस उपलब्धि पर घर परिवार ग्राम ब्लाक समेत पूरा रायगढ़ जिला गौरवांवित महसूस कर रहा है।

रायगढ़ जिले का पहला आदिवासी लड़का प्रेमसाय भगत
(मॉडल)मिस्टर फेम ऑफ छत्तीसगढ़ 2023 बना।यह मॉडलिंग शो एपी प्रोडक्शन के द्वारा बिलासपुर के 36 मॉल में दिनाक 26 दिसंबर के शाम में सम्पन हुआ।




