मुख्य समाचार

कांग्रेसी अफवाह फैलाना बंद करें: शशि पटेल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

कांग्रेसी अफवाह फैलाना बंद करें: शशि पटेल

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर, कांग्रेसियों को अपवाह फैलाना बंद करने को कहा है, अपने प्रेस विज्ञाप्ति में पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को हर माह एक हजार रूपये दिया जा रहा है। जिससे कांगेे्रसियों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है, और ग्रामीण महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि 1 हजार रूपये हर माह खाते से अहरण करना होगा नहीं तो राशि वापस सरकार ले लेगी। ऐसा नहीं है भाजपा सरकार हर माह एक हजार रूपये महिलाओं को जो दिया जा रहा है वह राशि हितग्राही कभी भी अपने खाते से निकाल सकते हैं अगर किसी को राशि की जरूरत नहीं है तो राशि खाते से निकालना कोई जरूरी नहीं है।

पटेल ने आगे बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ कांग्रेसियों ने कियोस्क बैंक खोल रखे हैं जिनके द्वारा ऐसे अपवाह अपने आकाओं के कहने पर फैलाकर महलिाओं को गुमराह कर रहे हैं, यह भी पता चला कि कियोस्क बैंक संचालकों द्वारा ग्रामीण महिलाओं से अंगूठा लगवा कर उनका पैसा को हड़प रहे हैं, इन सभी की जांच करवा कर उनके ऊपर कठोर कार्यवाही करवाया जायेगा। आगे उन्होंने महतारी वंदन योजना के लाभ लेने वाले मां बहनों से अपील की है कि किसी को इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है, छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा राशि आपका अपना है आप लोग जरूरत के हिसाब से खर्च करें।।

 

 

विज्ञापन 👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!