मुख्य समाचार

नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के खिलाप पार्षदों ने खोला मोर्चा… अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

जय जोहार इंडिया TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क….

नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोर्चा…

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

 

जय जोहार इंडिया TV 

छत्तीसगढ़ रायगढ़:- 01/01/2024,सोमवार,
रायगढ़ / नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को नगर पंचायत के पार्षदों ने कलेक्टर से शिकायत कर दोनों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। पार्षदों ने शिकायत में बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही आम जनता के हित को मार रहे हैं ।
सरकारी योजना का लाभ दिलाने लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है।
 
पीएम आवास के नाम पर 50 हजार से 1 लाख रुपये की वसूली की जा रही है। नाली सड़क निर्माण में 25 प्रतिशत कमीशनखोरी की जा रही है। हर कार्य मे घोटाला किया जा रहा है। ऐसे में पार्षदों समेत आम जनता इनसे हलाकान हो चुके हैं।

ऐसे में अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने तिथि तय करने की मांग पार्षदों ने कलेक्टर से की है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!