मुख्य समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अब इस दुनिया से कह गए अलविदा……

जय जोहार इंडिया TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क जय जोहार इंडिया TV

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अब इस दुनिया से कह गए अलविदा……

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया।

नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

दिल्ली से लौट रहे भूपेश बघेल – फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकारी दी है।आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!