मुख्य समाचार
पुराने रोजगार सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसईसीएल सीएमडी को सौपा गया ज्ञापन
Jai johar india tv

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar india TV
पुराने रोजगार सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसईसीएल सीएमडी को सौपा गया ज्ञापन
छत्तीसगढ़//कोरबा//बिलासपुर:-

कोरबा जिले के कोयला खदानो के भूविस्थापितों की समस्याओं का निराकरण के लिए ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने एसईसीएल के सीएमडी प्रेमसागर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर निराकरण के लिये सार्थक पहल करने की मांग की है जिससे आये दिन खदान में आंदोलन के लिए बाध्यता समाप्त हो और अपनी पुरखो की जमीन खोने वाले परिवारों को न्याय मिल सके ।

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि 60 सालों से कोरबा जिले के किसानों की जमीन अर्जन किया जा रहा है जिले के कोरबा , कुसमुंडा , दीपका और गेवरा कोल परियोजना के हजारों किसानों की जमीन ले ली गयी है पर जमीन के एवज में दी जाने वाली रोजगार ,पुनर्वास और मुआवजा के लिए भटकना पड़ रहा है जिसके कारण मजबूरन उन्हें आंदोलन के रास्ते पर चलना पड़ रहा है । उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए स्मरण कराते हुए ज्ञापन दिया गया है । उन्होंने बताया कि सकारात्मक कार्यवाही नही होने पर पुनः एक बार बड़ा आंदोलन की तैयारी की जा रही है ।




