मुख्य समाचार
शोभा आचार्य के सरल ब्यक्तित्व से प्रभावित है क्षेत्रवासी- तभी तो लोग उन्हें आदरपूर्वक कहते हैं महाराजिन* *पति पंडित मनोहर आचार्य और बेटा भाजपा युवा नेता शिवम आचार्य के संबंधों का मिलेगा लाभ
कीदा, छत्तीसगढ़ रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
शोभा आचार्य के सरल ब्यक्तित्व से प्रभावित है क्षेत्रवासी- तभी तो लोग उन्हें आदरपूर्वक कहते हैं महाराजिन*
पति पंडित मनोहर आचार्य और बेटा भाजपा युवा नेता शिवम आचार्य के संबंधों का मिलेगा लाभ
*किसी भी पार्टी को जितने के लिये प्रत्यासी के केवल राजनीतिक जीवन का ही नही बल्कि वार्ड में आंतरिक सम्बन्धो, व्यक्तित्व और पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी करना चाहिए आंकलन*
जय जोहार इंडिया TV न्यूज
रायगढ़ जूटमिल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 से श्रीमती शोभा आचार्य का नाम पार्षद प्रत्याशी हेतु सामने आया है आखिर कौन हैं शोभा आचार्य?
जी हाँ आपने सही कहा शोभा आचार्य है क्षेत्र के प्रतिष्ठित पंडित परिवार स्व श्री शंकर आचार्य की बहू,पंडित मनोहर आचार्य की पत्नी और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता शिवम आचार्य की माँ।किंतु यह पहचान तो उन्हें मिला है
और जिस पहचान को उन्होंने स्वयं बनाया है वो है सदा हंसते मुस्कुराते सबसे मिलना हर सुख दुःख में सबके साथ खड़ा होना लोगो की छोटी बड़ी जरूरतों को अपने स्तर पर पूरा करना,और घर के दरवाजे पर क्षेत्रवासियों की एक आवाज -महाराजिन कहते ही उन्हें आदर पूर्वक घर मे बुलाकर उनसे बात करना बात करते करते कब उनके सामने चाय की प्याली कप हाथ में थमा देना उनके सरल ब्यक्तित्व को दर्शाता है।जिस तरह उन्होंने गृहिणी के रूप में घर को स्वर्ग बनाया है उसी तरह क्षेत्र में अपने आप को धार्मिक प्रवृत्ति से सबकी महाराजिन के रूप में नाम स्थापित किया है।
किसी भी पार्टी को प्रत्यासी के केवल राजनीतिक जीवन का आंकलन नही करना चाहिए बल्कि उनके वार्ड मेंआंतरिक सम्बन्धो,उसके व्यक्तित्व उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि का सर्वे करना चाहिए ताकि वार्डवासियों के साथ नगर सरकार को नगर विकास में ईमानदारी पूर्वक सतत योगदान देने वाली नेतृत्वकर्ता मिल सके।




