मुख्य समाचार

भालूपाखना में निर्माणधीन पावर प्लांट में हादसा, पुलिस को खबर तक नहीं? हादसे में तीन घायल, एक की हलत गंभीर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

भालूपाखना में निर्माणधीन पावर प्लांट में हादसा, पुलिस को खबर तक नहीं? हादसे में तीन घायल, एक की हलत गंभीर

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के भालूपखना गांव में निर्णाधीन पावर प्लांट में 17 जून को एक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश का कृषि कार्य करने वाली एक ट्रेक्टर में छड़ लोडकर ले जाते वक्त हादसा हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छड़ लोड टे्रक्टर में 4 लोग सवार थे, दुर्घटना में ट्रेक्टर के नीचे 3 मजदूर दब गये थे जिसे पोकलेन मशीन के सहारे बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, ठेकेदार द्वारा इतनी बड़ी दुर्घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। धनवादा पावर प्लांट में हुए दुर्घटना के संबंध में रैरूमा चौंकी प्रभारी से जानकारी लेने पर चौंकी प्रभारी मनीष कांत ने बताया कि इसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है।
अब सवाल उठता है कि क्या धनवादा कंपनी के ठेकेदार को कानून का कोई डर भय नहीं है या फिर कहा जाये कि ठेकेदार नियम कानून को अपने जेब में रखकर कर निर्माण कार्य कर रहे हैं और गरीब मजदूरों के जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!