मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ विकासखंड के पंचायत चुहकीमार पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा…बीडीसी संजय गुप्ता रहे मौजूद…कई विभाग रहे नदारत…!!
JAI JOHAR INDIA TV न्यूज

JAI JOHAR INDIA TV सबसे तेज न्यूज नेटवर्क
धरमजयगढ़ विकासखंड के पंचायत चुहकीमार पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा…बीडीसी संजय गुप्ता रहे मौजूद…कई विभाग रहे नदारत…!!
19/1/2024
रायगढ़/धर्मजयगढ़ :- विकास खण्ड, धर्मजयगढ़ के चूहकीमार पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जम कर बरसे क्षेत्र के युवा नेता संजय गुप्ता BDC दिखे।
वही कई विभाग रहे नदारत वन विभाग, पशू विभाग एवं राजस्व विभाग की उदासीनता साफ साफ दिखाई दिया।।
जाहां पुरे क्षेत्र में और विकास खण्ड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का जन जन तक पहुंचाना था वहीं सरकारी विभागों के द्वारा गोल मटोल कर अपनी नाकामी छुपाने का काम कर रही है आपको यहां यह भी बताना जायज है की क्षेत्र में आऐ दिनों हाथिओं की मौत और क्षेत्र में कोई ना कोई किसानों कि नुकसान की खबर रहती है।
फिर भी वन विभाग कुंभकर्ण की नींद सो रहा है।।
जब हमारे संवाद दाता सहयोगी संतोष कुमार विशी के द्वारा वन मंडल अधिकारी DFO से फोन पर बात किया तो उन्होंने बताया की हमने क्षेत्र के दो वन परिक्षेत्र अधिकारी का रहना सुनिश्चित किया है जो व्यक्ति अपने क्षेत्र में नहीं रहे क्यों नहीं रहे यह जांच का विषय है कह कर अपना पल्ला झाड़ा रहे हैं।।
कार्यक्रम में उपस्थित डे प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया की क्षेत्र और संभावित अधिकारी और कर्मचारी की कमी है कह कर टाल दिया।।
जाहां पुरे कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को लाभ मिलना था वहीं राजस्व विभाग के द्वारा कोई भी अधिकारी नहीं रहे जिससे गांव के सरपंच ने खुले दिल से अपने नाराजगी जताई।।
देखने वाली बात यह है की जहां पुरे भारत के हर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा सुचारू रूप से होना था। वहां सरकारी विभागों की उदासीनता पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मोदी की गारंटी वाली योजना फिर से जुमला साबित होती है।।

